फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: हकीमपुरा को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; रखीं मांगें

Mon, 20 Jan 2025 03:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli News: खेडिया से हकीमपुरा गांव की दूरी अधिक है। दूरी अधिक होने के चलते ग्रामीणों को ग्राम पंचायत से जुड़े कामों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। 
 
विज्ञापन
हकीमपुरा को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मासलपुर क्षेत्र की खेड़िया ग्राम पंचायत के हकीमपुरा के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर हकीमपुरा क्षेत्र का परिसीमन कराके नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन


हकीमपुरा गांव निवासी ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में हकीमपुरा खेडिया ग्राम पंचायत का हिस्सा है। खेडिया से हकीमपुरा गांव की दूरी अधिक है। दूरी अधिक होने के चलते ग्रामीणों को ग्राम पंचायत से जुड़े कामों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि साथ ही कई और भी गांव है। जिन्हें दूरी के कारण राजस्व के छोटे-छोटे कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि केसरी सिंह का पुरा को गोठरा और हकीमपुरा को जोड़कर आबादी 3000 से अधिक है। गांव में लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध है। ग्रामीणों ने हकीमपुरा को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का परिसीमन कराने और हकीमपुरा को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें