करणपुर विधानसभा सीट पर स्थगित हुए चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। 25 नवंबर को प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद यहां वोटिंग नहीं हो सकी थी। यहां हो रहा चुनाव अब चर्चा में हैं क्योंकि भजनलाल सरकार ने यहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल टीटी को बिना चुनाव जीते ही राज्यमंत्री बना दिया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के 212 मतदान केंद्र हैं। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता हैं, जिनमें 1,25,850 पुरुष व 1,14,966 महिला तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 180 सर्विस वोटर पंजीकृत हैं।