फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में सर्दी का प्रकोप जारी, शीतलहर के चलते राजधानी के स्कूलों में अवकाश घोषित

Fri, 05 Jan 2024 08:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने समस्याएं बढ़ा दी हैं। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूलों की छुट्टियां एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शीतलहर चरम पर है। यहां कई शहरों का तापमान 3 से 5 डिग्री तक पहुंच चुका है लेकिन अभी भी शीतलहर से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने 8 जनवरी के बाद से नए विक्षोभ की आशंका जाहिर की है, जिससे मावठ की संभावना है।

विज्ञापन


राजधानी जयपुर में जिला कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक आठवीं तक निजी और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब 13 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।

बीते 24 घंटों के दौरान दिन में न्यूनतम पारा और गिरा है। प्रदेश के आठ शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे चला गया है। सवाई माधोपुर, करौली, बारां, संगरिया, श्रीगंगानगर, पिलानी और कोटा में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा। माउंट आबू ने न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर आ गया है। सीकर में तापमान 1 डिग्री और फतेहपुर में 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में और ज्यादा सर्दी पड़ने की संभावना है। उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें