फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के दो बेटों को मिलेगी सरकारी नौकरी, कैबिनेट बैठक में सीएम गहलोत ने किया एलान

Wed, 06 Jul 2022 08:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इससे पहले प्रदेश सरकार की ओर से कन्हैयालाल के परिवार को 51 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के कन्हैयालाल के दो बेटों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह एलान मुख्यमंत्री अशोक गलहोत ने सीएम हाउस में हुई कैबिनेट बैठक में किया। कैबिनेट में आए इस प्रस्ताव पर सभी मंत्रियों ने भी सहमति जताई है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने कन्हैया के परिवार को 51 लाख रुपये की चेक भी सौंपा था। 

विज्ञापन


इसके अलावा भी कैबिनेट बैठक में कई और प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें नए सरकारी कॉलेजों के संचालन को लेकर भी अहम निर्णय हुआ है। बता दें कि 28 जून को कन्हैयालाल गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव भी पास 

  • नौकरी के लिए नियमों में दी जाएगी शिथिलता 
  • अतिरिक्त आवासीय आयुक्त की पुनः नियुक्ति होगी
  • केंद्रीय सहकारी बैंकों को क्षतिपूर्ति ब्याज
  • 5 लाख नए किसानों को मिलेगा फसली ऋण

विज्ञापन

गला रेतकर की गई थी कन्हैया की हत्या 
28 जून मंगलवार को उदयपुर में कन्हैयालाल की की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें