फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से महिलाओं के लिए भयमुक्त यात्रा की शुरुआत, पैनिक बटन देगा साथ

Wed, 25 May 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला,जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
देश में महिलाओं को भयमुक्त यात्रा देने की शुरुआत बुधवार को राजस्थान रोडवेज की ओर से महिला गौरव एक्सप्रेस के रूप में हुई। महिलाओं को सुरक्षित यात्रा देने के उद्देश्य से देश में पहली बार पैनिक बटन लगी बस को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


दिल्ली के बीकानेर हाऊस से इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। शुरुआती दौर में बीस बसों में से 10 डीलक्स और 10 सुपर डीलक्स बसों में यह सिस्टम शुरू किया गया है।

महिलाओं को तत्काल सहायता के लिए इन बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम, दो सीसीटीवी कैमरा और पैनिक बटन की सुविधाएं रखी गई हैं। कैमरों में से एक स्टिल और एक वीडियो कैमरा है। गड़करी ने घोषणा की कि अब राज्यों के रोडवेज में नई शामिल होनेवाली बसों में महिला सुरक्षा की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


शीघ्र ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बस में ड्राइवर की सीट के पीछे लाल रंग का पैनिक बटन लगा है और ये बटन व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़ा हुआ है। दबते ही ये बटन रोजवेज के जयपुर मुख्यालय के केंट्रोल रूम व डिपो प्रबंधक के कमरे में मैसेज के रूप में सूचना देगा।

सूचना में गाड़ी का नम्बर और इसकी वर्तमान स्थिति आएगी। वहीं यात्रियों की तरफ दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे कंट्रोल रूम में बस की फोटो भेजेंगे। इससे यात्री को तुरन्त प्रभाव से आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें