फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने माने पत्रकार विश्वास कुमार का निधन

Sat, 04 Mar 2017 11:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विश्वास कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में पत्रकारिता के पुरोधा माने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार विश्वास कुमार का शनिवार को निधन हो गया  है। वे पिछले कुछ समय बीमार चल रहे थे। उनका सवाईमानसिंह अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां  आज सुबह नौ बजकर पचास मिनट पर उनका देहावसान हो गया।
विज्ञापन


उनकी निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर बह गई। विश्वास कुमार की गिनती राजस्थान के पत्रकारिता जगत के उन चुनिंदा पत्रकारों में की जाती है, जिनकी कलम ने न केवल समाज को नई दिशा दी बल्कि राजनीति व नौकरशाही को भी समय समय पर चेताते रहे।

विश्वास कुमार ने अपनी पत्रकारिता के दौरान राजस्थान के बड़े अखबारों को अपनी कलम से समृद्ध किया। उन्होंने लंबे समय तक प्रमुख अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वे पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही वे बिजली कम्पनियों के सलाहकार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें