फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर में पुलिस दबिश के दौरान युवक की मौत: तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर; हत्या-साजिश समेत धाराओं में केस दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 03:00 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के उदयमंदिर आसन क्षेत्र में पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर सद्दाम की मौत के मामले में करीब 24 घंटे चला गतिरोध समाप्त हो गया है। नागौरी गेट थाने के तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
उदयमंदिर आसन क्षेत्र का मामला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के उदयमंदिर आसन क्षेत्र में पुलिस दबिश के दौरान मकान की छत से गिरकर हुई सद्दाम नाम के युवक की मौत के मामले में करीब 24 घंटे से चला आ रहा गतिरोध गुरुवार देर रात समाप्त हो गया। मृतक के परिजनों और पुलिस-प्रशासन के बीच देर रात हुई वार्ता के बाद सहमति बनी, जिसके पश्चात परिजनों ने धरना समाप्त कर शव उठाने पर सहमति दे दी। मामले में कार्रवाई करते हुए नागौरी गेट थाने के तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

पुलिसकर्मियों पर हत्या और साजिश की प्राथमिकी

विज्ञापन

मामले में मृतक सद्दाम के भाई अनीश की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर नागौरी गेट थाने के कांस्टेबल रायचंद सहित अन्य के खिलाफ हत्या, साजिश और लज्जा भंग समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शव उठाने पर सहमति बनने के बाद देर रात मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए।

निष्पक्ष जांच और आर्थिक मदद की मांग पर बनी सहमति
घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। परिजनों की मांग थी कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। करीब 24 घंटे चले गतिरोध के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। समझौते के तहत पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रकरण दर्ज किए जाने के साथ ही पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ‘मुझे योजनाबद्ध तरीके से सीजे बनने से रोका’: रिटायर्ड जज संजीव शर्मा का पलटवार, मानहानि केस की मांगी अनुमति

तीसरी मंजिल से गिरकर हुआ हादसा
बता दें कि, 29 वर्षीय सद्दाम पुत्र खलील अहमद मारपीट के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से उसके घर पर होने की सूचना मिली थी। इसके बाद नागौरी गेट थाने के दो कांस्टेबल और चेतक टीम सद्दाम के घर दबिश देने पहुंची। पुलिस को देखकर वह घर की छत पर चढ़ गया। तीसरी मंजिल से गिरने के दौरान वह बिजली के तारों में उलझ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जोधपुर के अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें