फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में घेरकर युवक को अगवा किया, फिर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला; आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण

Fri, 12 Jun 2026 10:46 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के रावर गांव निवासी मनोज कार खरीदने के लिए पाली जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में 20-25 लोगों ने उसकी कार घेरकर अपहरण कर लिया और लोहे की सरियों व पाइपों से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर घायल मनोज की अस्पताल में मौत हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

 

विज्ञापन
अपहरण के बाद युवक की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर जिले से जुड़े एक युवक की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलाड़ा थाना क्षेत्र के रावर गांव निवासी युवक को कथित तौर पर बदमाशों ने रास्ते में घेरकर अगवा कर लिया और फिर लोहे की सरियों व पाइपों से बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। आरोपी गिरफ्तार नहीं होने से नाराज परिजन जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन


कार खरीदने पाली जा रहा था युवक
मृतक की पहचान रावर गांव निवासी मनोज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मनोज मंगलवार शाम एक निजी वाहन खरीदने के लिए पाली जा रहा था। इसी दौरान पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में उसकी कार को चार-पांच वाहनों में सवार 20 से 25 लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जबरन मनोज को वाहन से बाहर निकाला और अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई।

लोहे की सरियों और पाइपों से किया हमला
मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने मनोज पर लोहे की सरियों, पाइपों और अन्य हथियारों से हमला किया। हमले में उसके सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। दोनों हाथों और पैरों में फ्रैक्चर हो गए, जबकि शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए।
विज्ञापन


घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंककर भागे आरोपी
मारपीट के बाद आरोपी मनोज को लाम्बा गांव के पास गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन मनोज को बेहोशी की हालत में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-  ब्रेक फेल होते ही खाई के किनारे दौड़ने लगी बस, 50 यात्रियों की सांसें अटकी; ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

मर्चुरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन
युवक की मौत के बाद परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजन हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर एमडीएम अस्पताल की मर्चुरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, इस घटना ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें