फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Cylinder Blast: जली चूड़ियां और दीवारों पर खून देख भावुक हुईं वसुंधरा राजे, पीड़ित परिवारों को गोद लिया

Wed, 21 Dec 2022 01:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

वसुंधरा राजे ने मृतकों के परिवार वालों, घायलों के भोजन, आवास, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की बात कही है। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे बातचीत करनी चाही तो राजे ने कहा कि 'प्लीज, ऐसे में राजनीति नहीं।'
विज्ञापन
भावुक हुईं वसुंधरा राजे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 35 लोगों की मौत हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची। इस दौरान पीड़ित परिवार के घर में बिखरा सिंदूर, अधजली चूड़ियां, जला हुआ लहंगा और दीवारों पर खूनकर देखकर राजे भावुक हो गईं।

विज्ञापन


वसुंधरा राजे मंगलवार सुबह 8.10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। पहले उन्होंने बीएसएफ हेडक्वार्टर में 1971 के युद्ध नायक भैरो सिंह राठौड़ को श्रद्धांजलि दी। वहां से राजे  जोधपुर के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव पहुंची, जहां पूर्व विधायक और भाजपा नेता बाबू सिंह राठौड़ ने पीड़ित परिवार के घर दिखाएं। पीड़ित के घर में जली हुई सुहाग की निशानियां और दीवारों पर खून देखकर वसुंधरा राजे के आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि प्लीज, ऐसे में राजनीति नहीं।


ऐसा हादसा, जो मन में हमेशा चुभता रहेगा
इसके बाद राजे मृतकों के परिवार वालों से मिलीं और दिवंगतों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। राजे ने ट्वीट कर कहा कि जाने वाले सब अपने थे। उनके निधन का बहुत दुख है। यह एक ऐसा हादसा है, जो हमेशा हमारे मन में कांटे की तरह चुभता रहेगा। जो चले गए वे वापस तो नहीं आ सकते, लेकिन उनके परिजनों को जो गहरे घाव मिले हैं, उन पर हम अपनी सद्भावना का मरहम लगा सकते हैं। उसके बाद वसुंधरा राजे ने घोषणा कि' इस त्रासदी से आहत सभी परिवारों को में गोद लेती हूं।' उन्होंने मृतकों के परिवार वालों, घायलों के भोजन, आवास, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की बात की।

विज्ञापन


ऐसा भयानक मंजर देखकर रूह कांप गई
वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'जब यहां खून से सनी दीवारें दिखी तो मैं खुद अपनी आंखों को बहने से नहीं रोक पाई। जब ऐसा भयानक मंजर देखने मात्र से ही रूह कांप जाती हैं, तो उन बेचारों पर क्या बीती होगी जिन्होंने इसे सहा है। यह सब देखकर मन से बस एक ही आवाज आई, हे ईश्वर ऐसा कभी ना हो।'


राजे ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी 

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बताया कि 5 सदस्यीय कमेटी इस त्रासदी में हुए नुकसान को लेकर 10 दिन में मुझे रिपोर्ट देगी। कमेटी में पूर्व विधायक व भाजपा नेता बाबू सिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष (जोधपुर) भोपाल सिंह बड़ला, पूर्व मंत्री मेघराज लोहिया, भाजपा नेता अर्जुन सिंह अचियारड़ा, भगवान सिंह तेना शामिल हैं। ये कमेटी नुकसान का आकलन कर राजे को रिपोर्ट सौंपेगे। जिसके बाद पीड़ित परिवारों की मदद की जाएगी। इस ब्लास्ट में 24 परिवार में मौत हुई है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें