फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: हाईवे किनारे होटल में घुसा बेकाबू टैंकर, एक युवक की मौत, संचालक का पोता गंभीर घायल

Fri, 17 Jul 2026 07:31 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने पलभर में खुशियां मातम में बदल दीं। सड़क किनारे स्थित होटल में घुसे टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि होटल संचालक का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
होटल में घुसा बेकाबू टैंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर रामासिया के निकट गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित टैंकर सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। हादसे में होटल पर कार्यरत एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि होटल संचालक का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर की टक्कर इतनी भीषण थी कि होटल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। होटल के बाहर खड़े कई वाहन भी टक्कर की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: बारां में मिड-डे मील खाने के बाद दो दर्जन बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप; अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इसके लिए आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें