राजस्थान के जोधपुर में बरसात का दौर लगातार जारी है। बुधवार शाम होते-होते शहर में काली घटाएं छा गईं और जमकर बारिश हो गई। इससे सड़कें पर पानी ही पानी भर गया। कई जगहों पर वाहन पानी में तैरते हुए नजर आए। बारिश के कारण शाम के समय दफ्तरों से घर लौटने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। कई दोपहिया चालक अपने वाहनों को पानी में धक्का मारते दिखे, वहीं कुछ लोगों ने इस मूसलाधार बारिश का आनंद भी लिया। त्रिपोलिया गेट के पास पानी का तेज बहाव देखने को मिला, एक टैक्सी पानी में तैरती नजर आई।
नगर निगम के दावों की खुली पोल
प्रदेश के दूसरे बड़े शहर में मानसून से पहले नगर निगम ने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के दावे किए थे। नालों की सफाई का भी आश्वासन दिया गया था, लेकिन बारिश ने निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। नाले ओवरफ्लो हो गए, सीवरेज लाइनें चोक हो गईं, जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
बिजली गुल, शहर अंधेरे में डूबा
लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश के दौरान विद्युत विभाग की तैयारियां भी फेल हो गईं। बारिश थमने के बाद भी कई इलाकों में बिजली गुल रही। अंधेरा होने तक कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल हो गई, लेकिन कई स्थानों पर लोग अब भी बिजली का इंतजार करते रहे।
ये भी पढ़ें:
लूनी नदी में बही बोलेरो, मां-दो बेटियों की मौत, दो गंभीर; तीन लापता; सभी दर्शन करने जा रहे थे
दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी
पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिससे लोग धक्का मारते नजर आए। कुछ चारपहिया वाहन भी पानी में फंसे देखे गए।
ये भी पढ़ें:
बाइक पर बैठकर दोस्त का इंतजार कर रहा था युवक, दौड़ते हुए आई आफत, 10 फीट दूर घसीट ले गई