जोधपुर के नागोरी गेट क्षेत्र स्थित मियो की मस्जिद इलाके में रविवार को एक रहवासी मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि घर में उमराह की खुशी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, उसी दौरान यह हादसा हो गया।
आग लगने के चलते घर में मौजूद कई लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कुछ घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग भारी नुकसान कर चुकी थी।
पुलिस-प्रशासन मौके पर जुटा, रेस्क्यू ऑपरेशन में दिखाई तेजी
तंग गलियों ने बढ़ाई मुश्किलें
नीचे थीं दुकानें, आग तेजी से फैली
जिस मकान में आग लगी, उसके नीचे एक किराने की दुकान और लकड़ी का कारखाना स्थित था। लकड़ी का कारखाना होने की वजह से आग ने जल्दी विकराल रूप ले लिया। सबसे पहले पहुंचे स्थानीय लोगों ने जान की परवाह किए बिना कई लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
सिलेंडर से रिसाव, बड़ा हादसा टला