फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: देश भर के जवान कृषि विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के लिए जुटे, नीम और सहजन के गुणों वाला बनाया शहद

Mon, 02 Dec 2024 07:11 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

देश भर के जवान जोधपुर के कृषि विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के लिए जुटे हुए हैं। जवानों ने नीम और सहजन के गुणों वाला शहद बनाया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के लिए जुटे जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट गिरधर गोपाल भार्गव ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान कभी सूखे क्षेत्र के रूप में मशहूर था। लेकिन अब यहां मधुमक्खी पालन किया जा रहा है। यह एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि जवान जीवन में सख्त अनुशासन की पालना करते हैं। बिल्कुल उसी तरह के जीवन की पालना, प्रकृति की अनुपम उपहार मधुमक्खियां करती हैं। दोनों का काम प्राकृतिक अनुशासन को बनाए रखना है।

विज्ञापन


डिप्टी कमांडेंट कृषि विश्वविद्यालय के किसान कौशल विकास केंद्र की ओर से सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय अर्धसैनिक बलों के लिए वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के मौके पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकृति के जैसे बने रहना ही असल कामयाबी का वसूल है। पहले प्रयास में सफलता भले ही पूरी न मिले, लेकिन कोशिश हमेशा शत प्रतिशत होनी चाहिए। इस से पूर्व स्वागत उद्बोधन देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एमएस चांदावत ने कहा, इस प्रशिक्षण में जम्मू से लेकर केरल तक देश भर के जवान शामिल हैं। देश सेवा के साथ जवानों का प्रकृति से यह जुड़ाव बेहद उत्साह जनक है। सेब का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर मधुमक्खियां न हो तो कुछ फसलों का उत्पादन बिल्कुल रुक जाएगा।

नीम और सहजन के गुणों वाला बनाएं शहद
महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए डॉ चांदावत ने कहा कि मारवाड़ क्षेत्र में नीम और सहजन गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ बहुतायत में पाए जाते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन करने से नीम और सहजन के गुणों से युक्त शहद का उत्पादन भी किया जा सकता है। यह सेहत के लिए बेहद हितकारी है। किसानों के लिए व्यापारिक रूप से भी यह बेहद फायदेमंद होगा। कार्यक्रम के दौरान जालौर से विशेषज्ञ, डॉ. प्रकाश यादव एवं डॉ. रविंद्र सिंह जैतावत ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन


देश भर से जवान हुए शामिल
विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में जम्मू, तेलंगाना, केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों के पैरामिलिटरी एवं सीआरपीएफ के जवान हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में संचालन नीलिमा मकवाना ने किया। जनसंपर्क अधिकारी डॉ संगीता शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रशिक्षण अधिकारी डॉ मनीष बेड़ा, प्रियंका एवं अनिल यादव भी मौजूद रहे।

राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 से 15 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम
राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में आगामी 12 से 15 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

12 से 15 दिसंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
जिला कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रमानुसार 12 दिसंबर को रन फॉर विकसित राजस्थान, युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव, जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ, जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन, पंच गौरव का शुभारंभ इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।

वहीं, 13 दिसंबर को किसान सम्मेलन 14 दिसंबर को महिला सम्मेलन व अंत्योदय सेवा शिविर एवं 15 दिसंबर को राज्य स्तर से वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री की और से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। अग्रवाल ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अग्रवाल ने कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को सूचीबद्ध करने, कार्यक्रम के स्थल, टेंट, रूट मैप, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई, चल शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त डॉ शुभमंगला, उपखंड अधिकारी उतर आईएएस रवि कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम जवाहर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय सुरेन्द्र सिंह पुरोहित सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें