फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसलमेर: अभ्यास के दौरान कटी जवान की अंगुली, सेना ने महज नौ मिनट में ऐसे पहुंचाया अस्पताल

Sat, 26 Dec 2020 05:08 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय सेना के कारनामे हर किसी की रगों में जोश भर देते हैं। इस बार भी इंडियन आर्मी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर में अभ्यास के दौरान एक जवान की अंगुली कट गई। इसके बाद पीड़ित जवान को महज नौ मिनट में अस्पताल पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना राजस्थान के जैसलमेर में सैन्य अभ्यास कर रही है। इस दौरान एक जवान की अंगुली कट गई। ऐसे में सेना ने हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस के जरिए सैनिक को एअरलिफ्ट करके जैसलमेर से जोधपुर भेजा। यहां 12 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया और महज नौ मिनट में घायल सैनिक को एम्स अस्पताल पहुंचा दिया गया। बताया जा रहा है कि इन नौ मिनट के लिए शहर में ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया।


 

सेना ने ली पुलिस की मदद 

बताया जा रहा है कि सैनिक को चोट लगने ही सेना ने स्थानीय पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। ऐसे में पुलिस ने आनन-फानन में आर्मी अस्पताल से एम्स तक ग्रीन कॉरिडोर बना दिया। इस ऑपरेशन के सफलतापूर्वक निपटने के बाद सेना ने पुलिस टीम को धन्यवाद भी दिया।

ऑपरेशन से जोड़ी गई अंगुली

गौरतलब है कि घायल सैनिक के बारे में जानकारी मिलते ही एम्स के डॉक्टर भी अलर्ट हो गए। उन्होंने घायल जवान के अस्पताल पहुंचने से पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर लीं। जवान के आते ही उसका ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और उसकी अंगुली सफलतापूर्वक जोड़ दी गई।
विज्ञापन

खतरे से बाहर है घायल जवान

घायल जवान का नाम सज्जन सिंह परिहार बताया जा रहा है। वह 16 जाट बटालियन में तैनात हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सज्जन सिंह का ऑपरेशन सफल रहा। अब वह खतरे से बाहर है। कुछ ही दिन बाद जवान की अंगुली भी सही से काम करने लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें