फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु—शिष्य के रिश्ते को किया शर्मशार

Tue, 14 Mar 2017 02:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन
जोधपुर जिले के लोहावट कस्बे की घटना ने गुरु—शिष्य के रिश्ते को शर्मशार कर दिया है। निजी स्कूल संचालक और शिक्षक पर सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन



नाबालिग छात्रा के परिजनों ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार जोधपुर जिले के लोहावट स्थित निजी स्कूल में अध्यनरत सातवीं कक्षा की मासूम के साथ निजी स्कूल के संचालक शिक्षक ने छेड़छाड़ की। करीब एक माह पुरानी इस घटना के बारे में जब परिजनों को जानकारी हुई तो आरोपित शिक्षक ज्ञान प्रकाश के खिलाफ थाने में शिकायत दी।

परिजनों ने बताया कि आरोपित ने उनकी बच्ची को अलग कक्षा कक्ष में ले जाकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकते की। नाबालिग ने जब इस बारे में परिजनों को बताया तो मामला सामने आया। लोहावट पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें