फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2026: 'पीएम मोदी के नेतृत्व में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास', जोधपुर में बोले CM भजनलाल शर्मा

Thu, 26 Mar 2026 07:07 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur News: जोधपुर के शिकारपुरा आश्रम में रामनवमी मेले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों, तीर्थ विकास, सामाजिक योजनाओं और राज्य की प्राथमिकताओं पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति रही, जिससे भक्ति माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ सीएम भजनलाल शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर जिले के शिकारपुरा (लूणी) स्थित श्री राजाराम आंजणा आश्रम में रामनवमी मेले और संत राजाराम जी महाराज के 144वें जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

 
श्रीराम के आदर्शों पर दिया बल
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के गौरव हैं। उन्होंने श्रीराम को मर्यादा, सत्य, धर्म और सेवा का सर्वोच्च प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन चरित्र, कर्तव्य और करुणा का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने संत राजाराम जी महाराज के योगदान को भी रेखांकित किया, जिन्होंने इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया।
 
तीर्थ स्थलों के विकास पर केंद्र का फोकस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का कार्य हो रहा है। उन्होंने अयोध्या में रामलला मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन में महाकाल महालोक कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन

 
सामाजिक योजनाओं और पहल का उल्लेख
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बाल विवाह उन्मूलन और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के जन्मोत्सव मनाए जा रहे हैं। इसके अलावा गौवंश संरक्षण के लिए प्रदेश की गौशालाओं को 3 हजार 400 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है और एक लाख से अधिक निराश्रित गौवंश को आश्रय मिला है।
 
तीर्थ और सांस्कृतिक विकास की योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों को सांस्कृतिक चेतना के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। राजकीय मंदिरों में धार्मिक आयोजनों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी गई है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 86 हजार से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है।

पढ़ें- राजस्थान में RGHS पर टकराव: 700 निजी अस्पतालों का सेवाएं बंद करने का दावा, योजना पर सरकार बोली- सब चंगा सी
 
विकास और प्रशासनिक प्राथमिकताएं
उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और जल संसाधनों के विकास पर भी जोर दिया। रामजल सेतु लिंक परियोजना और इंदिरा गांधी नहर के पुनर्निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और जोधपुर में एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रगति का भी जिक्र किया।
विज्ञापन



 
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और आयोजन का माहौल
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने समाज को सशक्त बनाने के लिए श्रीराम के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत दयाराम जी महाराज से आशीर्वाद लिया और आश्रम परिसर का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें