फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट में फिर बम की धमकी, जोधपुर में हुई सेल्फी लैंडिंग, एक हफ्ते में तीसरी घटना

Tue, 22 Oct 2024 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

इंडिगो फ्लाइट को जोधपुर एयरपोर्ट पर 4:40 बजे सुरक्षित उतार कर आइसोलेशन वे पर रखा गया। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने यात्रियों और फ्लाइट की गहन जांच की, लेकिन बम जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। यह पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार हुआ है।
 
विज्ञापन
इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो फ्लाइट के ऑफिस में मेल के जरिए इस फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद जब फ्लाइट जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची तो 4:40 के करीब फ्लाइट को सेफ्ली लैंड करने के साथ आइसोलेशन वे पर रखा गया। सभी सुरक्षा एजेंसी ERT और CSIF पुलिस प्रशासन भी डॉग्स एस्कोर्ट के साथ मौके पर पहुंचा। सभी यात्रियों की तलाशी के बाद पूरी फ्लाइट की तलाशी ली गई। उसके बाद फ्लाइट को रवाना किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस उपयुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हैदराबाद से जोधपुर की फ्लाइट में बम होने की सूचना मेल के जरिए इंडिगो फ्लाइट के ऑफिस में दी गई थी। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस भी एयरपोर्ट पर पहुंची और फ्लाइट को सेफ्ली लैंड करने के बाद पूरी तलाशी ली गई, लेकिन बम जैसी कोई चीज नहीं पाई गई। ऐसे में फ्लाइट को वापस रवाना किया गया। 

सुरक्षा एजेंसी आज पूरे मामले को लेकर काफी गंभीर है, क्योंकि पिछले एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है, जब फ्लाइट को बम से उड़ने की धमकी दी जा गई। इससे पहले दिल्ली जोधपुर उसके बाद पुणे जोधपुर और अब हैदराबाद जोधपुर फ्लाइट को धमकी मिली थी। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा, लेकिन बम जैसी कोई चीज नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें