फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर-नागौर हाइवे पर हादसा, बस और कार में भिड़ंत, तीन की मौत

Mon, 21 Aug 2023 10:09 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान के जोधपुर-नागौर हाइवे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बस और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद क्रेन की मदद से बस और कार को किनारे किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर-नागौर हाईवे पर एक बार फिर कहर देखने को मिला। एनएच-62 हाइवे पर एक स्लीपर बस और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।

विज्ञापन


दोनों घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। तीन मृतकों के शवों को मर्चुरी पहुंचा दिया गया है। खेड़पा थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अल सुबह 5:30 बजे नागौर की तरफ से आ रही एक स्लीपर बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के इलाकों में जोर का धमाका सुनाई दिया। धमाका सुनने के बाद लोग भी एक्सीडेंट स्थल की ओर भागते हुए पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया। 

नींद की झपकी से दुर्घटना की आशंका
हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद ट्रैफिक का लंबा जाम लग गया।  इसे दुरूस्त कराने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और कार को हाइवे से हटाया। ट्रैफिक को सुचारू किया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवतः नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें