फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: शेखावत से मिलकर भावुक हो गए कीर्ति नगर हादसे के पीड़ित, सिलेंडर ब्लास्ट से हुई थी चार मौते

Sun, 09 Oct 2022 09:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

विदेश दौरे से लौटते ही केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके में पीड़ितों से मुलाकात की। एक दिन पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान महिलाओं के आंसू छलक आए। 
विज्ञापन
जोधपुर में केंद्रीय मंत्री ने कीर्ति नगर के पीड़ितों से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को विदेश दौरे से जोधपुर पहुंचे। उन्होंने कीर्ति नगर स्थित गैस सिलेंडर घटनास्थल का रुख किया। क्षेत्र में एक दिन पहले सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 16 से ज्यादा घायल हुए थे। सांसद ने हादसे के विषय में विस्तार से जानकारी ली। पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिले और दु:ख-दर्द साझा किया। शेखावत ने कहा कि गैस सिलेंडरों के फटने से हुए भयावह हादसे के बाद मन व्यथित और व्याकुल था। पहली प्राथमिकता घायलों को उचित उपचार दिलवाना है। मैंने प्रशासन से स्पष्ट कर दिया है कि किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। हर पीड़ित को हरसंभव सहायता दिए जाने में भी देर न हो।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत कीर्ति नगर में घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां भीड़ जमा हो गई। उन्होंने सिलेंडर फटने से क्षतिग्रस्त मकान को देखा। पीड़ित परिवारों के सदस्य केंद्रीय मंत्री शेखावत से मिलकर भावुक हो गए। महिलाओं के आंसू छलक पड़े। शेखावत ने गले लगाकर ढांढस बंधाया। शेखावत ने पीड़ित परिवारों को पूर्ण सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। घटनास्थल से शेखावत सीधे महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। कुछ घायलों की स्थिति नाजुक देखकर उन्होंने चिंता जताई। चिकित्सकों ने केंद्रीय मंत्री को घायलों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और फीडबैक दिया। शेखावत ने उचित इलाज के निर्देश दिए और कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। 

इस दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मैं 14 घंटे तक विमान में था। हिंदुस्तान पहुंचते ही मुझे घटना की जानकारी मिली। मैंने तुरंत कलेक्टर, कमिश्नर और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से चर्चा की। आज केवल संवेदनाएं व्यक्त करने, घायलों को उच्च इलाज मिले, इसके लिए आया हूं। सभी पीड़ित परिवार गरीब और अत्यंत साधारण पृष्ठभूमि के हैं। उनको एक बार तुरंत जिस तरह की सहायता की आवश्यकता है, वह मिले। पार्टी के अध्यक्ष, मेयर साहिबा मेरे साथ में हैं। सरकार अपने तौर पर सहायता करे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी परिवार और मैं व्यक्तिगत तौर पर भी पीड़ित परिवारों की सहायता करूंगा। इस दिशा में हम सब चर्चा करके योगदान करेंगे। शेखावत ने कहा कि पीड़ित परिवारों को एक बार संबल मिले। सब लोग साथ खड़े हों, क्योंकि इस घटना से पूरा शहर दुःखी और व्यथित है। पूरे शहर को कष्ट हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें