फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बिश्नोई और गोदारा गैंग के 13 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, सात सदस्यों को किया गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 11:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: राजस्थान पुलिस की जोधपुर रेंज में फलौदी पुलिस ने रोहित गोदारा और लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान के तहत 13 स्थानों पर छापे मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
रोहित गोदारा और लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस ने गैंग के 13 ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया था, जिसके तहत पुलिस ने गोदारा और बिश्नोई गैंग से जुड़े 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। फलौदी के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह गैंग के 13 ठिकानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के पास से बगैर नंबर प्लेट के दो वाहन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर मनीष विश्नोई समेत राजू ढाका, अशोक उर्फ मंत्री, विकास दलानी, अनिल राव, संतोष उर्फ संगीर विश्नोई, नरेश विश्नोई शामिल हैं। इनमें नरेश को छोड़कर बाकी सभी आरोपियो के खिलाफ किसी न किसी तरह के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें