फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ओसियां में बस और कार की भीषण टक्कर में मची चीख-पुकार, एक की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Mon, 27 Oct 2025 11:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

ओसियां में बस और कार की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
बस और कार की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ओसियां क्षेत्र में आज सवेरे चाडी गांव मार्ग पर पंडित जी की ढाणी के पास बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और अनियंत्रित बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं 25 से 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: Bundi News: नीलगायों के शिकार का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में; मोबाइल में मिला पशु से बर्बरता का वीडियो
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर जेसीबी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चाडी गांव से जोधपुर की ओर आ रही थी। टक्कर कैसे हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें