फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर गहलोत ने दिया बड़ा बयान, अपने जोधपुर दौरे पर कही ये बात

Wed, 25 Jun 2025 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गहलोत के इस बयान के बाद जाहिर तौर राजनीतिक हलकों में ऊफान आ सकता है। जानिये क्या बोले गहलोत
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों जोधपुर दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया। गहलोत ने कहा कि राजस्थान और दिल्ली, दोनों जगहों पर भजनलाल शर्मा को हटाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हम मुख्यमंत्री को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे हमारी बात नहीं समझ पा रहे हैं। गहलोत ने भजनलाल शर्मा के राजनीतिक अनुभव पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि पहली बार विधायक बने व्यक्ति को सीधे मुख्यमंत्री बना दिया गया, लेकिन उनका सियासी व्यवहार और दांवपेंच अभी भी समझ से बाहर हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: गहलोत जी की हाथ की सफाई में कहीं कांग्रेस ही साफ न हो जाए- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का तीखा तंज

मंगलवार देर रात जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, उसके लिए मैं उनकी हिम्मत की दाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में गहलोत सरकार के 5 साल और अपने डेढ़ साल के कार्यों की तुलना करते हुए दावा किया था कि उन्होंने गहलोत सरकार से ज्यादा काम किया है।मुख्यमंत्री के इसी दावे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्होंने ज्यादा काम किया है या नहीं, यह तो जनता तय करेगी लेकिन यह बात कहने का साहस होना चाहिए। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने हिम्मत दिखाई है। बाकी तो जनता जानती ही है कि गांवों और जिलों में क्या हो रहा है?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें