फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: काले हिरण केस में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सलमान समेत सभी आरोपियों को राहत, 13 जुलाई को अगली तारीख

Mon, 18 May 2026 02:52 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: जोधपुर हाईकोर्ट में अभिनेता सलमान खान से जुड़े मामलों में सुनवाई हुई। जस्टिस रेखा बोराणा की अदालत में राज्य सरकार और सलमान खान की ओर से विभिन्न अपीलों पर बहस हुई।  
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काले हिरण केस में फिल्म अभिनेता सलमान खान से जुड़े मामलों में सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा बोराणा की कोर्ट में हुई, जहां राज्य सरकार और सलमान खान की ओर से विभिन्न याचिकाओं एवं अपीलों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने पेश किया लीव टू अपील 
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से लीव टू अपील पेश की गई। वहीं सलमान खान की ओर से ट्रांसफर पिटीशन और सजा के खिलाफ अपील पर भी अदालत में सुनवाई हुई। इसके अलावा राज्य सरकार ने बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ भी अपील प्रस्तुत की। अदालत में इन सभी मामलों पर एक साथ सुनवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर पहुंचते ही भाजपा विधायक ने खोले बंगाल के ‘सीक्रेट’, बोले- राज्य में फर्जी दस्तावेजों का नेटवर्क

13 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
सलमान खान की ओर से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत अदालत में उपस्थित रहे। वहीं अन्य आरोपियों  सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह की ओर से अधिवक्ता के.के. व्यास एवं अन्य वकीलों ने अदालत से अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को तय की है। इस सुनवाई को लेकर बॉलीवुड और कानूनी गलियारों में काफी चर्चा बनी हुई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें