'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ शुक्रवार को जोधपुर पहुंचा। यहां पर लोगों ने अमर उजाला के साथ सरकार और विकास सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही लोगों ने सरकार से क्या अपेक्षाएं की और क्या हुआ, इस पर भी राय व्यक्त की।
इसी कड़ी में अजय अस्थाना ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर हम बात करें जोधपुर के मुद्दों की तो मुद्दें यहां कुछ नहीं है मुद्दें जो स्टेट लेवल के है वो यहां पर है। यहां कांग्रेस अगर पांच के काम के नाम पर वोट मांग रही है, वहीं बीजेपी उस शासन के दौरान फेलियर रहे हो चाहे वो पेपर लीक प्रकरण हो, करप्शन हो इसको लेकर वोट मांग रही है, उन्होंने कहा कि अब चूंकि जोधपुर सीएम गहलोत का गृह नगर है, तो डेवलपमेंट तो निश्चित तौर पर हुआ है। यहां चुनाव मोदी बनाम गहलोत है।
विकास होना चाहिए
वहीं एक और सज्जन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने काफी काम किया है, अच्छी अच्छी योजनाएं लेकर आई है। सीएम गहलोत ने लोगों की खूब सहायता की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार दोबारा कांग्रेस आती है तो निश्चित तौर पर विकास दोगुनी रफ्तार पकड़ेगा। वहीं उनका मानना है कि सरकार किसी की भी आए,विकास नहीं रुकना चाहिए।