जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नाबालिग के पोक्सो केस में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गुढ़ा के निवास पर बने सर्वेंट क्वार्टर में घटना हुई है। टीम इस संबंध में जांच रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जोधपुर पीपाड़ पुलिस ने आज गुढ़ा के जयपुर में अस्पताल रोड स्थित बंगले पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जोधपुर ग्रामीण एसपी ने बताया कि
विज्ञापन
नाबालिग के पोक्सो केस में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के निवास पर बने सर्वेंट क्वार्टर में घटना हुई थी। वहां रैन बसेरा भी बना हुआ है।
जोधपुर जिले में आने वाले पीपाड़ थाने में पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज नाबालिग लड़की की किडनैपिंग और रेप के मामले में पीपाड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के निवास पर बने सर्वेंट क्वार्टर में घटना हुई थी। इसको लेकर पूर्व मंत्री के आवास पर आज पीपाड़ थाना पुलिस की टीम पहुंची है। फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही टीम वापस जोधपुर आकर इस संबंध में जांच पड़ताल की पूरी रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने और रेप का मामला
जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया था, जिसमें बीकानेर के रहने वाले दो लड़कों को गिरफ्तार किया था। तो पूछताछ के दौरान सामने आया कि एक घटना स्थल जयपुर का भी था। ऐसे में पुलिस कस्टडी में दोनों आरोपियों को लेकर हमारे एसएचओ अपनी टीम के साथ जयपुर में मौका तस्दीक करने के लिए गए हुए हैं। तस्दीक के दौरान सामने आया कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के आवास के अंदर बने गार्ड रूम में घटना होने की बात अभी सामने आई है। जिसकी पड़ताल के बाद जब रिपोर्ट आएगी उसके बाद ही खुलकर कुछ कहा जा सकेगा। अभी एसएचओ से फोन पर वार्ता हुई है, इसलिए इस पर कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता। हां, यह बात सामने आई कि पूर्व मंत्री के आवास में एक रैन बसेरा बना हुआ है।