जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान 'मिशन संकल्प' चला रखा है। इसी मिशन संकल्प के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते जोधपुर पुलिस कमिशनरेट के वेस्ट जिले के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और लूणी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के तहत मामला भी दर्ज किया है। पहला मामला जोधपुर के लूणी पुलिस थाने का है, जहां शिकायत पर इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हरीश पुत्र भीकाराम प्रजापत के मकान की तलाशी ली। इस मकान से गांजे के 6 पौधे उगे हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने इन पौधों का तोल किया तो पता चला कि 21 किलो वजनी यह पौधे उग रखे थे। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हरीश को गिरफ्तार किया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने प्रवीण चितारा पुत्र पृथ्वीराज चितारा निवासी सिवाची गेट खाडा फलसा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 20 ग्राम एमडी बरामद की गई। आरोपी से MD सप्लाई करने में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि 2 दिसंबर से मिशन संकल्प चला रखा है। इसके बाद ड्रग्स सप्लाई करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले साल दिसंबर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस साल दिसंबर माह के अब तक 100 मामले दर्ज किया जा चुके हैं। बीते 20 दिन में जिला वेस्ट की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के 11 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 357 ग्राम MD 27 किलो 417 ग्राम गांजा OR 435 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट बरामद किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 87 लख रुपए बताई जा रही है।