फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: मजदूरी की आड़ में तस्करी करने पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, अफीम का दूध किया बरामद

Thu, 09 May 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
मजदूरी की आड़ में तस्करी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने वैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया है। आरोपी मजदूरी की आड़ में तस्करी करता था। फिलहाल पुलिस उससे मादक तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर अवैध मादक पदार्थ दूध के साथ पाल बालाजी मंदिर की तरफ आ रहा है। इस पर 8 मई की रात को थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में टीम मंदिर के पीछे की रोड पर पहुंची। यहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। 

आरोपी से पूछताछ जारी 
तलाशी के दौरान उसके पास से 336 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध पाया गया, जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र गोदारा (20) पुत्र रामनिवास जाट निवासी गोदारों की ढाणी बोयल पुलिस थाना कापरड़ा जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस अब मादक पदार्थ तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें