फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: घर के बाहर पेट्रोल बम फेंकने का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार; जानें

Mon, 17 Mar 2025 08:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: सुबह घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहित और कालूराम के खिलाफ वर्ष 2024 में मारपीट और लूट के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालामंड स्थित ममता नगर में एक घर के बाहर पेट्रोल बम फेंकने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने तीन पेट्रोल बम फेंके, जिससे एक घर में आग लग गई। घटना के महज चार घंटे के भीतर कुड़ी भगतासनी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कैसे हुआ हमला?
होली के दौरान रंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार रात करीब 12:30 बजे बदमाश गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और एक के बाद एक तीन पेट्रोल बम फेंके। पहला बम घर के बाहर, दूसरा घर के अंदर और तीसरा बम बदमाशों की ही गाड़ी के पीछे फट गया। धमाके की आवाज़ दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
सुबह घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहित और कालूराम के खिलाफ वर्ष 2024 में मारपीट और लूट के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धार्मिक नगरी अजमेर में 17 दिन होंगे चेटीचंड के कार्यक्रम, 51 से अधिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
विज्ञापन


होली के रंग से शुरू हुआ विवाद
पीड़ित मुकेश ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि होली के दौरान कुछ लोग उन्हें रंग से भरी टंकी में फेंकने की कोशिश कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और बदमाशों ने रात में पेट्रोल बम फेंककर हमला कर दिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें