फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए इस मुस्लिम युवती ने क्यों की हिंदू रीति से शादी

Sun, 26 Mar 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तस्लीमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर जिले के फलौदी की एक मुस्लिम युवती ने हिन्दू रीति—रिवाज से शादी की। इस शादी की वजह उसने सामाजिक सुरक्षा बताई है। 
विज्ञापन


तस्लीमा नामक युवती ने यह शादी यहां एक हनुमान मंदिर मे हिन्दू युवक के साथ रचाई। बाद में मीड़िया से बातचीत में उसने बताया कि उसे बचपन से ही हिंदु धर्म पसन्द है। उसका मानना है कि हिंदु धर्म सुरक्षित और महिलाओं का सम्मान करने वाला है। 

यही नहीं, उसने यह भी कहा कि हिंदु धर्म जीवनभर अपनी पत्नी के अलावा दूसरी महिलाओं को बहन बेटी की नज़र से देखता है। उसका कहना है कि मुस्लिम समाज में लड़की की मर्जी पूछे बिना ही उसकी शादी कर दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि 12-13 शादियां करने की इजाजत देने वाले समाज से बेहतर हिंदू समाज है जो महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। उधर, फलौदी में हुई इस शादी के बाद शहर में चर्चा का विषय भी गरम है। दोनों प्रेमी युगल के विवाह की खबर के बाद जोड़े को देखने लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें