फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर: फेसबुक-इंस्टाग्राम भी नशे की तरह, मोहन भागवत बोले- हर व्यसन समाज की संवेदनशीलता और जागरूकता घटा रहा

Mon, 16 Nov 2026 10:14 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जोधपुर में 'मरु निनाद' घोष शिविर के समापन समारोह में कहा कि फेसबुक-इंस्टाग्राम, चाय-कॉफी और रासायनिक ड्रग्स सहित हर तरह का व्यसन व्यक्ति और समाज की संवेदनशीलता कम करता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और समाज में व्यसनों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नशा केवल रासायनिक ड्रग्स तक सीमित नहीं है, बल्कि चाय-कॉफी के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंच भी आज नशे का रूप ले रहे हैं। हर तरह का व्यसन व्यक्ति की संवेदनशीलता और जागरूकता को कम करता है। मोहन भागवत राजस्थान के जोधपुर में आयोजित 'मरु निनाद' घोष शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

फेसबुक-इंस्टाग्राम और चाय-कॉफी का भी हो सकता है नशा

मोहन भागवत ने कहा कि समाज में नशे के कई रूप हैं। केवल रासायनिक ड्रग्स ही नहीं, बल्कि चाय-कॉफी और सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल भी व्यसन बन सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब किसी भी तरह के नशे का आदी हो जाता है, तो उसकी सोचने-समझने की क्षमता, संवेदनशीलता और जागरूकता प्रभावित होती है। इसका असर केवल व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर पड़ता है।

जाति, भाषा और राज्य का भी होता है नशा

संघ प्रमुख ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को जाति, भाषा और राज्य का भी नशा हो जाता है। व्यक्ति को इन पहचानों के प्रति जरूरत से ज्यादा लगाव रखने के बजाय समाज की एकता को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इन सभी तरह के व्यसनों से दूर रहेगा, उसका जीवन सुखी रहेगा।

विज्ञापन

भागवत ने सामाजिक बुराइयों पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा इंसान को अचेत बना देता है और उसकी प्रगति में बाधा पैदा करता है। इसलिए पूरे समाज को एकजुट होकर हर तरह के व्यसन और बुराइयों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।

अंग्रेजों ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को किया था नष्ट

अंग्रेजों की नीतियों का जिक्र करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि ब्रिटिश शासकों ने भारत की अपनी शिक्षा पद्धति को नष्ट कर दिया और उसकी जगह अपनी शिक्षा व्यवस्था थोप दी। इसके परिणामस्वरूप देश के संपन्न लोग भी निर्धन हो गए।
उन्होंने कहा कि अंग्रेज अच्छी तरह समझ गए थे कि जब तक भारतीय जागरूक और सचेत रहेंगे, तब तक उन्हें हराना आसान नहीं होगा। इसी वजह से उन्होंने देश को एक तरह के भ्रम और नशे में धकेलने का प्रयास किया।

समाज एकजुट हो तो हर परिस्थिति का कर सकता है मुकाबला

वर्तमान परिस्थितियों को नाजुक बताते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि यदि पूरा समाज एकजुट होकर खड़ा हो जाए, तो किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संघ की कार्यपद्धति बेहद सरल है। संगठन का मुख्य उद्देश्य पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोना और उसे संगठित शक्ति के रूप में आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागवत ने सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज को सभी तरह की बुराइयों से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें