फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जोधपुर की सेंट्रल जेल में मिले मोबाइल और कंडोम, अधिकारी हैरान

Wed, 17 Mar 2021 07:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
जोधपुर जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अक्सर जेलों से खबर आती हैं है कि कैदियों के पास से मोबाइल या कोई अन्य अवैध चीज पकड़ी गई। लेकिन इस बार राजस्थान के जोधपुर की सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान कंडोम मिले हैं। इससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं कि जेल में कंडोम क्या काम..

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने सोमवार रात तलाशी अभियान चलाया, इस दौरान बैरक संख्या तीन से दो पैकेट बरामद हुए जिनमें दो-दो मोबाइल मिले, उन्हीं पैकेट से कंडोम मिले। ये देखकर प्रशासन हैरान रह गया। जेल प्रशासन ने जोधपुर के रातानाडा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

कंडोम को देखकर अधिकारी भी सकते हैं, जोधपुर की सेंट्रल जेल देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक है। यहां जेल प्रशासन काफी चुस्त रहता है। चैकिंग के दौरान मोबाइल, अवैध खान पान के होने का पता चला था। लेकिन जेल में कंडोम मिलने का यह पहला मामला है। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी जेल से अवैध चीजों पुलिस ने पकड़ा हो। इससे पहले भी राजस्थान पुलिस और जेल प्रशासन के चेकिंग करने पर 17 मोबाइल मिले थे। वहीं बार-बार इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल मिलना जेल प्रशासन से जुड़े लोगों पर ही सवाल खड़े करता है। जोधपुर जेल में ही आसाराम अपनी सजा काट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें