फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: नागौर हाईवे पर जेसीबी से होटल में तोड़फोड़, दबंगों ने मचाया उत्पात, हिरासत में दो आरोपी

Fri, 06 Feb 2026 03:54 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

शहर में दबंगों ने नागौर हाईवे पर एक होटल पर जेसीबी से हमला कर जमकर तोड़फोड़ मचा दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में दबंगई और खुलेआम गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागौर हाईवे पर स्थित एक होटल पर जेसीबी से हमला कर दिया गया। घटना 3 फरवरी की रात की है, जब बाप-बेटे समेत कुछ लोग जेसीबी लेकर होटल पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी जेसीबी से होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार को टक्कर मारते हैं, फिर उसे उठाकर कई बार पटकते और पलटते नजर आते हैं। इसके बाद जेसीबी से होटल का फ्रंट हिस्सा भी तोड़ दिया गया।

यह घटना नागौर हाईवे पर भवाद फांटा से पहले स्थित एक होटल की बताई जा रही है। करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी के अनुसार होटल संचालक जितेंद्र की ओर से करनाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि होटल पर आए मालाराम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते मालाराम अपने बेटे श्याम, संत प्रेमदास वैष्णव और 4-5 अन्य लोगों के साथ जेसीबी लेकर होटल पहुंचा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: छुट्टी पर आए फौजी ने रची फिरौती की साजिश, व्यापारी से मांगे दो करोड़, हिरासत में दो आरोपी

आरोपियों ने जेसीबी से होटल के बाहर लगे टिन शेड, चाय की दुकान और वहां खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया। होटल संचालक जितेंद्र ने आरोप लगाया कि मालाराम का इरादा उसे जान से मारने का था। आरोपियों को लगा कि जितेंद्र स्कॉर्पियो में बैठा है, इसी कारण जान-बूझकर गाड़ी पर जेसीबी चढ़ाई गई।

घटना के बाद संत प्रेमदास वैष्णव पिकअप वाहन में 10-15 बदमाशों को लेकर दोबारा होटल पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने होटल में घुसकर स्टाफ और ग्राहकों के साथ मारपीट की। वहीं चाय पीने रुके एक ग्राहक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बुधवार सुबह मुख्य आरोपी मालाराम (50) को गिरफ्तार किया गया, जबकि गुरुवार को संत प्रेमदास वैष्णव को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस घटना के बाद होटल और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें