फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: मोहन भागवत और वसुंधरा की मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म, 20 मिनट तक चली बातचीत

Wed, 03 Sep 2025 02:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

अपने जोधपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मुलाकात की। राजे की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।
विज्ञापन
मोहन भागवत और वसुंधरा की मुलाकात - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सवेरे आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत से मुलाकात की। राजे ने डॉ भागवत से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। बताया जा रहा है कि डॉ. भागवत के साथ 20 मिनट चली मुलाकात में राजे ने कई अहम मामलों पर चर्चा की। भागवत से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल मचने लगी है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों धौलपुर में रामकथा के दौरान वसुंधरा ने वनवास को लेकर बयान दिया था और फिर कल जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईश्वर पर अटूट विश्वास से किसी भी कार्य को पूरा किया जा सकता है। भले ही देर से हो... सियासी गलियारों में राजे के इन बयानों के बाद भागवत के साथ उनकी 20 मिनट की मुलाकात ने राजे के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने अटकलों को फिर सुलगा दिया है। सूत्रों के अनुसार राजे आरएसएस की पहली पसंद हैं। यदि राजे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे भाजपा की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: अग्निवीर योजना को लेकर RLP करेगी बड़ा आंदोलन, हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों 5 से 7 सितंबर तक होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक के लिए जोधपुर प्रवास पर हैं। भागवत से मुलाकात के बाद राजे सीधे सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा पहुंचीं, जहां रामस्नेही संत रामप्रसाद जी के जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनके साथ धार्मिक चर्चा भी की। राजे ने अजीत भवन में सब इंस्पेक्टर भर्ती में सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात भी की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें