फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी मामले में जोधपुर से दो और आरोपी गिरफ्तार, पैसे के लालच में हुए शामिल

Sun, 29 Nov 2026 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर पुलिस ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी और हथियार सप्लाई की साजिश में शामिल दो स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पंजाब के बदमाशों का नेटवर्क सामने आया है। इससे पहले होटल से दो बदमाश पकड़े गए थे। हरियाणा जेल से साहिल को भी लाया गया।
विज्ञापन
दो स्थानीय आरोपियों को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी करने और हथियार सप्लाई की साजिश में शामिल दो स्थानीय आरोपियों को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पंजाब के बदमाशों के नेटवर्क से जुड़े इन युवकों को पकड़ा। पंजाब के हार्डकोर अपराधियों ने पैसों का लालच देकर इन युवकों को अपने साथ जोड़ा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में संगठित अपराध, हत्या का षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम की सख्त धाराएं जोड़ी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इस आपराधिक षड्यंत्र में कापरड़ा थाना क्षेत्र के रामड़ावास निवासी अनिल सारण (22) पुत्र हनुमान राम सारण और कापरड़ा के ओलवी गांव निवासी विकास विश्नोई (18) पुत्र परसाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में अनिल भदवासिया के विद्यानगर तथा विकास भदवासिया की लिंक रोड स्थित आरटीओ ऑफिस के पीछे रह रहा था। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे गिरोह की अन्य कड़ियों को जोड़ा जा सके।

होटल सनसिटी इन पर कार्रवाई
यह मामला 20 सितंबर को हुई कार्रवाई से जुड़ा है। उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के दौरान गश्त कर रही एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को सूचना मिली थी कि पंजाब के बदमाश किसी अपराध को अंजाम देने की नीयत से जोधपुर आए हैं और वे ऑफिसर मेस के पास देखे गए हैं। इस पर एयरपोर्ट थानाधिकारी भारत सिंह रावत तथा एजीटीएफ की संयुक्त टीम ने कैलाश नगर गली नंबर-1 में स्थित सनसिटी इन होटल के कमरा नंबर 204 में दबिश दी। वहां से पंजाब के फाजिल्का निवासी जसकरण सिंह उर्फ कट्टा (23) और राजिंदर उर्फ बिल्ला (23) को पकड़ा गया। दोनों बदमाशों ने शुरुआती पूछताछ में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर जसकरण के बैग में रखे पीनट बटर के डिब्बे से 58 ग्राम अफीम और 43,000 रुपये नकद मिले। वहीं राजिंदर के बैग से 25 ग्राम अफीम, एक चालू रिवॉल्वर और 45,100 रुपये नकद बरामद हुए। मामले की विस्तृत जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संदीप सिंह कर रहे हैं।

हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया साहिल
मामले की गहन पड़ताल के दौरान पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत जिले के ग्राम गुम्मड़ निवासी साहिल उर्फ कालू (20) को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही हरियाणा की जेल में बंद था, जिसे जोधपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर यहां लेकर आई है। जांच में सामने आया कि जोधपुर में पंजाब के बदमाशों जसकरण सिंह और राजिंदर के ठहरने तथा स्थानीय स्तर पर ठिकानों की रेकी करने का जिम्मा साहिल के पास ही था। पुलिस अब रिमांड के दौरान साहिल से पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस गैंग के निशाने पर शहर में और कौन-कौन लोग थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें