फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या, जमीन लेकर चल रहा था विवाद

Tue, 08 Oct 2024 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की घटना कैद हुई है। पुलिस के अनुसार, सुभाष के परिवार का गांव में दूसरे पक्ष के साथ जमीन विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह पहले भी जेल जा चुका था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र के सांगरिया इलाके की है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुभाष बिश्नोई के रूप में हुई है। सुभाष बिश्नोई कुछ महीने पहले तक जेल में था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो महीने पर ही सुभाष जेल से जमानत पर बाहर आया था। फायरिंग और युवक की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है छानबीन की जा रही है।

फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
दिनदहाड़े हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने है। डीसीपी वेस्ट राजश्री राज और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद जिले में नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन


जमीन विवाद में जेल जा चुका था सुभाष
जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक सुभाष बिश्नोई और इसके परिवार का गांव में ही दूसरे पक्ष से जमीन विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जनवरी में मृतक और उसके परिवार ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला किया था। इस मामले में सुभाष जेल भी गया था। अभी कुछ दिनों पहले ही सुभाष जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसके बाद आज इसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें