फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News : जवाई में शादी की सालगिरह मनाएंगे विक्की कौशल और कैटरीना, एयरपोर्ट पर जुटी फैन्स की भीड़

Mon, 09 Dec 2024 02:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

सेलिब्रिटी कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने जोधपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के द्वारा पाली जिले के जवाई रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने जोधपुर पहुंचे। 9 दिसंबर को अपनी शादी की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर यह जोड़ा सड़क मार्ग से पाली जिले के जवाई रिसॉर्ट के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे विक्की और कैटरीना को एयरपोर्ट पर देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही यह जोड़ा एयरपोर्ट बिल्डिंग में पहुंचा, यात्रियों के बीच उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई।

पिंक कलर के सलवार सूट में कैटरीना बेहद खूबसूरत नजर आईं। विक्की उनका हाथ पकड़कर एयरपोर्ट से बाहर आए और जवाई के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार जवाई के खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण के बीच यह कपल अपने खास पल सेलिब्रेट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें