किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में किसान आंदोलन के चलते जोधपुर मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों को एक मई तक आंशिक रद्द कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण ट्रेन 14888/14887, बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस एक मई तक बाड़मेर से भठिंडा रेलवे स्टेशनों के मध्य संचालित की जाएगी।
ट्रेन आवागमन में 29 और 30 अप्रैल और एक मई को भठिंडा से ऋषिकेश स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन 14661/14662, बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस भी एक मई तक बाड़मेर से दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच संचालित की जाएगी। ट्रेन आवागमन में 29, 30 और एक मई को दिल्ली से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।