फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: किसान आंदोलन का ट्रेन संचालन पर असर, जोधपुर मंडल से चलने वाली ये ट्रेनें एक मई तक आंशिक रद्द

Sun, 28 Apr 2024 09:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

ट्रेन 14888/14887, बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस एक मई तक बाड़मेर से भठिंडा रेलवे स्टेशनों के मध्य संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते जोधपुर मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों को एक मई तक आंशिक रद्द कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण ट्रेन 14888/14887, बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस एक मई तक बाड़मेर से भठिंडा रेलवे स्टेशनों के मध्य संचालित की जाएगी। 

विज्ञापन


ट्रेन आवागमन में 29 और 30 अप्रैल और एक मई को भठिंडा से ऋषिकेश स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन 14661/14662, बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस भी एक मई तक बाड़मेर से दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच संचालित की जाएगी। ट्रेन आवागमन में 29, 30 और एक मई को दिल्ली से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें