फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: बैठक के बाद असहज होने पर अस्पताल पहुंचे RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले, डॉक्टरों ने क्या बताया?

Mon, 08 Sep 2025 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur News: RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले जोधपुर में आयोजित संघ की तीन दिवसीय वार्षिक समन्वय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। सोमवार को  असुविधा महसूस होने पर वे अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद होसबाले के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबाले, महासचिव, आरएसएस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने सोमवार को जोधपुर में स्वास्थ्य जांच कराई। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें हल्की असुविधा महसूस हुई थी, जिसके बाद वे एहतियातन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

 
डॉक्टरों ने बताया पूर्णतः स्वस्थ
आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख और मीडिया विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब होसबाले पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा कि आज दोपहर जोधपुर में हल्की असुविधा महसूस होने पर वे एहतियातन एक चिकित्सा केंद्र गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly news: वसुंधरा राजे पहुंचीं विधानसभा, कांग्रेस विधायक कानून व्यवस्था के विरोध में वेल में उतरे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन दिवसीय समन्वय बैठक में हुए थे शामिल
दत्तात्रेय होसबाले हाल ही में जोधपुर में आयोजित संघ की तीन दिवसीय वार्षिक समन्वय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। रविवार को संपन्न हुई इस बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा समेत संघ से जुड़े 32 संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
मोहन भागवत भी रहे उपस्थित
इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान देश की मौजूदा परिस्थितियों और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: अजमेर को जल्द मिलेगी लेपर्ड सफारी की सौगात, भैरव घाटी बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें