कुडी थाना और डीएसटी पश्चिम की अवैध हथियार तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की कुडी भगतासनी थाना पुलिस और डीएसटी पश्चिम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूर्व का चालानसुदा अवैध हथियार सप्लायर सहिराम विश्नोई को गिरफ्तार कर एक अवैध पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस बरामद किया। जोधपुर पुलिस के अनुसार, जोधपुर महानगर में विशेष रूप से अवैध हथियार सप्लाई करने वालों और पूर्व के चालानसुदा हथियार तस्करों पर विशेष निगरानी व स्थानीय मुखबीरों को सक्रिय कर अवैध हथियार लोकल स्तर पर खरीदने वालों व बाहर से अवैध हथियार लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने वालों पर निगरानी रखी गई।
यह भी पढ़ें: 'प्रिंसिपल कहता था कि तुम्हें बाकी लोगों के साथ भी सोना पड़ेगा, लड़की सप्लाई भी...'
डीएसटी पश्चिम की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि 007 गैंग का गुर्गा सहिराम विश्नोई, जो कि पुलिस थाना करवड का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है एवं पूर्व का चालानसुदा अवैध हथियार तस्कर है, जिसके पास अवैध हथियार होने की सूचना है। अगर समय पर कार्रवाई की जाए तो उसे अवैध हथियार सहित पकड़ा जा सकता है।
हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर बदमाश के विरुद्ध आयुक्तालय जोधपुर में चोरी, हत्या का प्रयास, फिरौती, मारपीट, डकैती, अपहरण, ऑर्म्स एक्ट जैसे संगीन धाराओं में कुल दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह बदमाश पूर्व में 007 गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है, जो सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने का प्रयास करता है।