फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: युवक को घर से किडनैप कर ले गए बदमाश, ग्रामीणों ने विरोध में बाजार बंद किए

Sat, 27 Apr 2024 03:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आज सवेरे कुछ बदमाशों ने मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक युवक का उसके घर से अपहरण कर लिया। घटना के विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने आसपास के बाजार बंद करवाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के ओसियां में मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक युवक का कुछ लोगों ने उसके घर से किडनैप कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर घटना का विरोध प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ओसियां के बाजार में प्रतापराम की मेडिकल की दुकान है। आज सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग उसके घर से प्रताप को किडनैप करके ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि किडनैपर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए ताकि घटनाक्रम सामने नहीं आ सके।

पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई पुष्टि नहीं की है। ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को किसी मामले में सरकारी एजेंसी की टीम पूछताछ के लिए लेकर गई है। बहरहाल इस मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस भी पूरे मामले को लेकर कुछ भी बोलने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें