जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के देव नगर थाना क्षेत्र में युवती को ब्लैकमेल कर रुपए और लाखों रुपए के गहने हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। युवक ने युवती के फोटो व वीडियो बनाकर धमकी देकर ब्लैकमेल किया। युवती ने हिम्मत जुटाकर देव नगर थाने में मामला दर्ज करवाया।
देव नगर थाने में चौपासनी क्षेत्र में रहने वालीं 25 साल की युवती ने दी रिपोर्ट में बताया कि वसीम नाम के लड़के ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए हैं। अब वीडियो के आधार पर वह ब्लैकमेल कर रहा हैं। बदनामी के डर से उसने युवक के कहे अनुसार करना शुरू कर दिया। युवक ने उसे ब्लैकमेल करके लाखों रुपए के गहने भी ले लिए और रुपये भी ले लिए। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।