फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सुबह से दोपहर तक 43 डिग्री से हाय हाय, दोपहर बाद कई जगह हुई झमाझम बारिश

Fri, 17 May 2024 03:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आने वाले कुछ दिनों तक जोधपुर का तापमान में 43 से 45 डिग्री तक रहने वाला और लू चलेगी। तापमान भी 47 डिग्री के करीब पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जोधपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्यनगरी में गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है। यहां शुक्रवार को दिन का तापमान इस सीजन में दूसरी बार 43 डिग्री दर्ज किया गया। तेज चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़कें पूरी तरह खाली रहीं। कई वाहन चालक ख़ुद को गर्मी से बचते हुए चेहरे पर रूमाल तो लू से बचने के लिए छता लेकर निकले। 

विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे तक तेज धूप के बाद अचानक ने लूणी में मौसम बदलाव देखने को मिला। अचानक ठंडी हवा के साथ घने बादल छा गए। दोपहर दो बजे लूणी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही लूणी के आसपास के क्षेत्र में भी बादल छाए हैं। वहीं जोधपुर शहर में कई जगहों पर बारिश हुई।

पहुंच सकता है 47 तक पारा
मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से जोधपुर में तापमान बढ़ता रहेगा। दोपहर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। वहीं, आने वाले कुछ दिनों तक जोधपुर का तापमान में 43 से 45 डिग्री तक रहने वाला और लू चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें