फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जीएसटी कम होने से इस फेस्टिव सीजन बाजारों की रौनक बढ़ने के आसार, जनता के हाथ बचेगा पैसा

Mon, 22 Sep 2025 04:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जीएसटी 2.0 लागू होने से त्योहारी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। जीएसटी संशोधन के बाद कई वस्तुओं के दाम कम हुए हैं, जिससे इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकी बढ़ेगी।
विज्ञापन
जीएसटी कम होने से बढ़ेगी बाजारों की रौनक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए संशोधन के बाद शहर के व्यापारियों और जनता में आने वाले त्योहारी सीजन के लिए जबरजस्त उत्साह का माहौल है। चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक जोशी ने बताया कि जीएसटी 2.0 अब धरातल पर आ चुका है और रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो गई हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने समझाया कि पहले यदि कोई व्यक्ति महीने में 1 लाख रुपये खर्च करता था और उस पर 12% जीएसटी लगता था, तो अब उन सामानों में से 90% आइटम 5% जीएसटी के दायरे में आ गए हैं। इसका मतलब आम आदमी के हाथ में सीधे तौर पर महीने के लगभग 7,000 रुपये बच रहे हैं।

जोशी ने कहा कि आम आदमी इन सात हजार रुपयों की बचत से व्यक्ति या कुछ सामान खरीदेगा या उसे निवेश करेगा। इससे बाजार में मांग बढ़ेगी, रोजगार सृजन में मदद मिलेगी और जीडीपी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम बिना मांगे दीपावली से पहले आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत है और इसके दूरगामी परिणाम अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद होंगे। शेयर मार्केट ने भी इस कदम का सकारात्मक प्रभाव दिखाया है और पिछले 20 दिनों में से 15 दिन शेयर मार्केट ऊपर रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: त्योहारी सीजन में जीएसटी कटौती का दिखा असर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो सेक्टर में बंपर प्री बुकिंग्स

चार्टर्ड अकाउंटेंट अमिता बिपशा ने कहा कि जीएसटी 2.0 के लागू होने से नवरात्रि की शुरुआत आम आदमी के लिए एक उपहार की तरह हुई है। चीजें सस्ती होने से जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और बचत किए गए रुपए निवेश, स्वास्थ्य और अन्य संसाधनों पर खर्च किए जा सकते हैं। यह कदम आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक स्वागतयोग्य प्रयास है।
विज्ञापन


कपड़ा व्यापारी दीपक सोनी ने बताया कि कपड़ों पर जीएसटी 12 से घटाकर 5% कर दिया गया है, जिससे व्यापारियों और आमजन को राहत मिली है। खासकर महिलाओं को, जो इस त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए आती हैं, उन्हें भी बचत होगी।

कपड़ा व्यापारी तेजराज मंत्री ने कहा कि जीएसटी में कमी से आम आदमी को सीधे फायदा मिलेगा और लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी।

कुल मिलाकर जीएसटी कम करने को लेकर सरकार द्वारा किया गया निर्णय आम जनता और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें