फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: आयुर्वेद विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 21 मार्च को, 20 को की जाएगी रिहर्सल

Wed, 19 Mar 2025 07:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Ayurveda University Jodhpur: आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर का आठवां दीक्षांत समारोह 21 मार्च को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं, 20 मार्च को रिहर्सल किया जाएगा।
विज्ञापन
आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर का अष्टम दीक्षांत समारोह 21 मार्च को दोपहर 1:45 बजे सुश्रुत ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने विभिन्न समितियों के साथ बैठक कर आयोजन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. बनवारी लाल गौड़, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. राजेन्द्र गहलोत एवं आईआईटी के निदेशक प्रो. अविनाश अग्रवाल होंगे। दीक्षांत समारोह में आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी एवं बीएससी नर्सिंग आयुर्वेद संकाय के प्रथम वरीयता प्राप्त छात्रों को माननीय कुलाधिपति के कर कमलों से गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। साथ ही सभी संकाय सहित, बीएनवाईएस, पीएचडी एवं स्नातकोत्तर छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई गणमान्य अतिथि और शिक्षाविद् उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: भू-जल प्राधिकरण विधेयक पारित नहीं करवा पाई भजनलाल सरकार, बिल फिर से प्रवर समिति को भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजाराम अग्रवाल ने बताया कि समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 20 मार्च को इसकी रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसमें सभी व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों, अतिथियों और समारोह में भाग लेने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह छात्रों के लिए एक गौरवशाली अवसर होगा, जिसमें उनकी मेहनत और उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें