फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जेल से बाहर आएंगे आसाराम; पहली बार मिली सात दिन की पैरोल, इलाज कराने जाएंगे महाराष्ट्र

Tue, 13 Aug 2024 05:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

नाबालिग से ज्यादती के मामले में ताउम्र कारावास की सजा काट रहे आसाराम को पहली बार पैरोल दी गई है। इस अवधि के दौरान वे महाराष्ट्र के माधोबाग में इलाज करवाएंगे। पैरोल के दौरान वे पुलिस कस्टडी में ही रहेंगे।
विज्ञापन
आसाराम को मिली पैरोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग से ज्यादती के मामले में ताउम्र कारावास की सजा काट रहे आसाराम को पहली बार सात दिन की पैरोल मिल गई है। बताया जा रहा है कि पैरोल की अवधि में आसाराम महाराष्ट्र के माधोबाग में इलाज करवाएंगे। इस दौरान वे पुलिस कस्टडी में ही रहेंगे।

विज्ञापन




आसाराम ने इलाज के लिए पैरोल एप्लिकेशन लगा रखी थी, लेकिन हर बार खारिज हुई। इससे पहले आसाराम को जोधपुर स्थित निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज के लिए पुलिस कस्टडी में अनुमति दी गई थी। वहां आसाराम ने पुणे के डॉक्टर्स की देखरेख में इलाज करवाया था। इसके बाद वापस तबीयत बिगड़ने पर जोधपुर एम्स में भर्ती हुए। आसाराम की ओर से वापस पैरोल एप्लिकेशन लगाई गई, जिसे स्वीकार करते हुए इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल के आदेश हुए हैं।

इससे पहले भी आसाराम बीमारी को लेकर पैरोल की मांग कर चुके हैं, लेकिन बात नहीं बनी थी। आसाराम की ओर से 20 जून को 20 दिन की पैरोल कोर्ट से मांगी गई थी, लेकिन तब पैरोल कमेटी ने इससे इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


85 वर्षीय आसाराम बापू 2013 से जोधपुर जेल में बंद हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम को जोधपुर पुलिस ने वर्ष 2013 में इंदौर से गिरफ्तार किया था। आरोप था कि आसाराम ने अपने आश्रम में ही एक किशोरी छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में पांच साल की लंबी सुनवाई के बाद 25 अप्रैल 2018 में कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें