फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: भाटी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन, बोले- गोगामेड़ी को नहीं मिली सुरक्षा, अब समाज कोई बेटा नहीं खोना चाहता

Tue, 30 Apr 2024 06:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

कलेक्ट्रेट के बाहर निर्दलीय प्रत्याशी और शिव विधायक भाटी को मिल रही धमकियों के चलते उन्हें सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव विधायक और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा की मांग को लेकर  मारवाड़ राजपूत समाज ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर में मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर  दीप्ति शर्मा को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन

 

कलेक्टर को ज्ञापन देते समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
राजपूत समाज सहित 36 कौम के लोग प्रदर्शन में पहुंचे और जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की। इसी दौरान मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष ने तो भाटी को धमकी देने वालों का एनकाउंटर करने की बात कही। राजपूत सभा के अध्यक्ष बोले पहले गोगामेड़ी ने भी सुरक्षा मांगी नहीं मिली और फिर उसकी हत्या हो गई थी। समाज अपना और कोई बेटा नहीं खोना चाहती। उन्होंने रविंद्र को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

 
विज्ञापन

मांग को लेकर प्रदर्शन करते समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे सरकार
जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया, जिसमें भाटी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने बताया कि समाज के उभरते हुए नेता रविंद्र सिंह भाटी की जान की सुरक्षा जरूरी है। खांगटा ने बताया कि जो लोग रविंद्र सिंह भाटी को धमकियां दे रहे हैं, उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई सरकार को तुरंत करनी चाहिए, जिससे प्रदेश में भाईचारा बना रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें