फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: फिल्मी अंदाज में बंदूक तानकर पूछा कितना पैसा है...और ले उड़े दो लाख से अधिक रुपये

Mon, 06 Feb 2023 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान में जोधपुर के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में रविवार रात फिल्मी अंदाज में दो लाख की लूट हुई है। कोरियर कंपनी में बंदूक तानकर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में रविवार रात को बैंक कॉलोनी में लूट वारदात हुई है। यहां हेलमेट पहने चार लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, जब तक पुलिस को पता चलता, तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


बता दें कि दो लुटेरे हेलमेट पहनकर कोरियर कंपनी के बाहर खड़े रहे। जबकि दो लुटेरे हेलमेट पहने ही कोरियर कंपनी के अंदर घुस गए। कैश काउंटर पर बैठे व्यक्ति पर बंदूक तान दी और दरवाजा बंदकर कैस काउंटर से दो लाख से अधिक रुपये लेकर हथियार बंद बदमाश भागने में कामयाबी हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। जब तक नाकेबंदी करवाती, तब तक बदमाश भाग चुके थे।

थानाध्यक्ष लेखराज सियाग के मुताबिक, डेली वैली कोरियर कंपनी में दो लाख 68 हजार रुपये की लूट हुई है। फिल्मी अंदाज में लुटेरों ने पूछा कि कितने रुपये हैं? इस पर जब कैश पर बैठे व्यक्तियों ने माना कर दिया तो खुद ही कैश काउंटर पर हमला बोलकर लूट को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक के नंबर को ट्रैक कर अपराधियों की खोज में लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें