फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Crime: विवेक विहार पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा; जानें सबकुछ

Thu, 27 Mar 2025 10:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहरी इलाके चोरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनते जा रहे हैं। यहां मकान और दुकानें दूर-दूर स्थित होने के कारण पुलिस की गश्त कम रहती है, जिससे बदमाश वारदात कर आसानी से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के विवेक विहार थाना पुलिस ने नंदवान गांव में दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चुराने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने आसपास के थाना क्षेत्रों में छह अन्य चोरी की वारदातें भी कबूल की हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और चोरी का माल बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


ऐसे पकड़े गए आरोपी
विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदान ने बताया कि नंदवान गांव में चोरी की दो घटनाओं की शिकायतें मिली थीं। बदमाशों ने दुकानों के ताले तोड़कर बड़ी मात्रा में नकदी चुरा ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक महेंद्र मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर करण और राजू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने आसपास के कई गांवों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पढ़ें: ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर, अब...' सपा सांसद के घर तोड़फोड़ के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान    
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी इलाकों में बढ़ रही चोरी की वारदातें
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहरी इलाके चोरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनते जा रहे हैं। यहां मकान और दुकानें दूर-दूर स्थित होने के कारण पुलिस की गश्त कम रहती है, जिससे बदमाश वारदात कर आसानी से फरार हो जाते हैं। हालांकि पुलिस लगातार इन पर सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें