फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधे IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा, जोधपुर में गूंजी शहनाइयां

Mon, 30 Mar 2026 07:38 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan: जोधपुर के ऐतिहासिक अजीत भवन में आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शाही शादी पूरे वैभव और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। बाड़मेर से निकली बारात, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य, भव्य स्वागत और राजस्थानी संस्कृति की झलक ने समारोह को खास बना दिया।
विज्ञापन
IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित पुलिस अधिकारी आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा रविवार को एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। जोधपुर के ऐतिहासिक अजीत भवन में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल शादी में पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति और आधुनिक शाही अंदाज का आकर्षक संगम देखने को मिला। समारोह में परिवारजन, करीबी मित्र और गणमान्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रवाना हुई बारात
शादी की शुरुआत बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना स्थित केके बिश्नोई के पैतृक निवास से हुई, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात रवाना की गई। बारात में शामिल लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। दूल्हे के रूप में केके बिश्नोई शाही अंदाज में नजर आए। काले चश्मे और हाथ में तलवार लिए उनका लुक आकर्षण का केंद्र रहा।

शादी में दिखी राजस्थानी रीति-रिवाजों की झलक
जोधपुर पहुंचने पर अजीत भवन में बारात का भव्य स्वागत किया गया। पूरे स्थल को पारंपरिक साज-सज्जा और रोशनी से सजाया गया था, जिसने समारोह को और भी खास बना दिया। विवाह के दौरान राजस्थानी रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पालन किया गया। इससे पहले सर्किट हाउस, जोधपुर में भी बारातियों ने जमकर नृत्य किया।

मेहमानों के लिए थी खास व्यवस्था

विज्ञापन

समारोह में ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं और परिजनों ने नृत्य कर खुशियां मनाईं। शादी का हर पल उत्साह और उल्लास से भरा नजर आया। इस अवसर पर मेहमानों के लिए विशेष राजस्थानी व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी।

ये भी पढ़ें: कोटा सबसे गर्म, 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा-आज कई जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
विज्ञापन


शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
यह विवाह समारोह सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा। दोनों अधिकारियों की जोड़ी को ‘पावर कपल’ के रूप में देखा जा रहा है। जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, वे तेजी से वायरल हो गईं और लोगों ने शुभकामनाओं की बाढ़ लगा दी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें